रुतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ के गेंदबाजों को जमकर पीटा, ठोकी आईपीएल में दूसरी सेंचुरी

चेन्नई: आईपीएल 2024 में बल्लेबाजों का कमाल जारी है। अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने शतक ठोक दिया। यह आईपीएल के इस सीजन की 8वीं फिफ्टी है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम पर खेल रही है।

4 1 17
Read Time5 Minute, 17 Second

चेन्नई: आईपीएल 2024 में बल्लेबाजों का कमाल जारी है। अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने शतक ठोक दिया। यह आईपीएल के इस सीजन की 8वीं फिफ्टी है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम पर खेल रही है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अजिंक्य रहाणे पहले ही ओवर में आउट हो गए। चेन्नई के दूसरे बल्लेबाज भी जूझ रहे थे लेकिन रुतुराज एक बार भी परेशानी में नहीं दिखे।


रुतुराज का दूसरा आईपीएल शतक

रुतुराज गायकवाड़ ने 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 18वें ओवर में यश ठाकुर के खिलाफ चौका मारकर वह शतक तक पहुंचे। यह आईपीएल में उनका दूसरा शतक है। हालांकि भारतीय सरजमीं पर पहला ही है। इससे पहले 2021 में यूएई में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। 93 पर खेल रहे रुतुराज छक्का मारकर 99 तक पहुंचे। इसके बाद अगली ही गेंद पर कवर के ऊपर से चौका मारकर शतक तक पहुंचे।


वॉटसन और विजय का रिकॉर्ड बराबर किया

रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पूर्व सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन और मुरली विजय ने भी चेन्नई के लिए 2-2 शतक मारे थे। इसके अलावा माइकल हसी, ब्रैंडन मैकुलम, सुरेश रैना और अंबाती रायडू के बल्ले से भी चेन्नई के लिए एक-एक शतक लगाया है। रुतुराज 60 गेंदों पर 108 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और 3 छक्का मारा।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से शिमला की 5 दिवसीय यात्रा पर हैं

News Flash 04 मई 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से शिमला की 5 दिवसीय यात्रा पर हैं

Subscribe US Now